विदेशी नागरिक की मौत के बाद शव सौंपने की मांग करतीं महिला
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के राधाकुंड छटीकरा मार्ग पर युगल किशोर भजन कुटीर आश्रम में योग करते विदेशी नागरिक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और एलआईयू पहुंची। पुलिस ने मृतक विदेशी नागरिक के शव को कब्जे में ले लिया, हालांकि वहां मौजूद विदेशी महिला मेरिया उर्फ श्रीदेवी ने शव उठाने का विरोध किया। विदेशी महिला युवक का बिना पोस्टमार्टम के ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की मांग कर रही है।
विदेशी नागरिक ओमर योलांडा ( 43) निवासी केरीरेरा बोगोटा कोलंबिया यहां रह रहा था। रविवार सवेरे राधाकुंड छटीकरा मार्ग स्थित युगल किशोर आश्रम की छत पर योग-प्राणायाम कर रहा था, तभी वह छत से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी विदेशी महिला ( मैक्सिको) ने आश्रम संचालक शिवदास को दी। शिवदास ने ओमर योलांडा को वृंदावन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने उसे सिटी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला व अन्य मृतक के शव को आश्रम ले आए। इसकी सूचना शिवदास ने थाना गोवर्धन पुलिस और एलआईयू को दी। आनन-फानन पुलिस युगल कुटीर आश्रम पहुंची। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हालांकि विदेशी महिला मेरिया उर्फ श्रीदेवी ने मृतक के शव को कब्जे देने से मना करती रही। पुलिस से पोस्टमार्टम बिना कराए शव का अंतिम संस्कार कराने की मांग की। मेरिया ने बताया कि ओमन भजन करने भारत में आए थे। पुलिस ने एंबेसी से संपर्क किया है। शिवदास ने बताया विदेशी नागरिक ओमर योलांडा करीब पांच माह पहले युगल भजन कुटीर में आए थे। जिसकी रविवार को योगा करते समय छत से गिरकर मौत हो गई है।
थाना प्रभीरी प्रदीप कुमार ने बताया एंबेसी अगर थाने को लिखित में दे देती है कि मृतक युवक का शव विदेशी महिला को दे दिया जाए तो शव दे दिया जाएगा नहीं तो मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृतक का शरीर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: मथुरा में चाइनीज मांझा से बाइक सवार की गर्दन कटी, मौत से परिवार में मचा कोहराम
ये भी पढ़ें: कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला : वाणिज्य कर अधिकारी भूमिगत, तलाश कर रही पुलिस