फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत...आमने-सामने से हुई टक्कर, मची चीख पुकार; चार घायल

Sat, 14 Sep 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सुबह-सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया में शनिवार सुबह  ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में आमने-सामने से टक्कर हुई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। कार में फंसे लोगों के बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन



कस्बा राया सादाबाद रोड़ निवासी प्रतुल गंगल , कटरा बाजार निवासी अमित अग्रवाल, रेतिया बाजार निवासी योगेश अग्रवाल और मौनू शनिवार सुबह वृन्दावन से परिक्रमा कर लौट रहे थे। बताया गया है कि राया मथुरा रोड़ पर उनकी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है और उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें