फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: टेंपो और बाइक के बीच हुई टक्कर, महिलाओं सहित चार लोग घायल; बाइक सवार की हालत गंभीर

Tue, 11 Feb 2025 02:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अयेला चौकी के पास ये हादसा हुआ। सड़क हादसे में बाइक सवार के साथ ऑटो सवार महिलाएं भी घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खैरागढ़ रोड पर अयेला चौकी के पास सवारी भरकर ले जा रहा टेंपो की बाइक से सोमवार को भिड़ंत हो गई। घटना में टेंपो सवार महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे अयेला चौकी के पास सैंया की ओर से सवारी लेकर टेंपो आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रही बाइक की उससे टक्कर हो गई। इससे टेंपो में बैठी महिलाओं में चीख पुकार मच गई। टेंपो सवार जगदीश निवासी डूडी पुरा खेड़िया, भूरी देवी निवासी सिरौली मोड़ धनौली, रामवती निवासी विशनू नगला खेरागढ़ घायल हो गए। 

घटना में बाइक सवार लोकेंद्र निवासी ग्राम लालपुर थाना खेरागढ़ की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक की हालत गंभीर होने के चलते नाम की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें