जीजीआईसी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्च कार्यक्रम को देखती छात्राएं।
Pariksha Pe Charcha 2025 Success Mantra By PM Modi for Board Exam: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम का माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई कॉलेजों में सीधा प्रसारण किया गया।
पीएम से सफलता का मंत्र पाकर परीक्षार्थी बेहद उत्साहित दिखे। प्रधानमंत्री ने छात्रों को बताया कि स्कूल में या जीवन में सफलता और असफलता के बीच अंतर को समझने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि क्रिकेट खिलाड़ी दिन के अंत में अपनी गलतियों पर विचार करते हैं और उन पर काम करते हैं, छात्रों को भी यही करना चाहिए। पीएम मोदी ने सलाह दी कि परीक्षार्थी बीते वर्षों के पेपर सॉल्व करें, इससे उसका डर खत्म हो जाएगा।
छात्रों को केवल उन सवालों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो महत्वपूर्ण हैं। खुद को मोटिवेट करने के लिए गोल्स (लक्ष्य) तय किए। उन्हें हासिल कर लेने के बाद खुद को रिवार्ड दें। टेक्नोलॉजी के सही तरीके से इस्तेमाल करें और अपने समय को बर्बाद करने वाली गतिविधियों से बचें। शिक्षक व अभिभावक बच्चे की दूसरे से तुलना न करें। बच्चों के ऊपर प्रेशर मत डालिए। बच्चा खुद पहले से बेहतर करने और बनने की कोशिश करता है।