फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की फीस नहीं डकार पाएंगे कालेज

Mon, 30 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नए सत्र में शुल्क जमा करने के बाद ही खुलेगी लागइन आईडी   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए सत्र में शुल्क जमा करने के बाद ही खुलेगी लागइन आईडी  
विज्ञापन


फीस घोटाले से सबक लेते हुए डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन सतर्क हो गया है। अब शुल्क जमा करने के बाद ही परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। ऐसा न करने पर कालेज की लाग-इन आईडी नहीं खोली जा सकेगी। बता दें कि परीक्षा शुल्क न भरे जाने के चलते ही परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र की विश्वविद्यालय परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विश्वविद्यालय के 300 से अधिक कालेजों पर 85 करोड़ रुपया बकाया था। कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि नए सत्र से परीक्षा शुल्क वसूली पर सख्ती रहेगी। शुल्क मिलने पर ही लागइन आईडी खोली जाएगी। 

प्रवेश में नहीं कर पाएंगे मनमानी 
निजी कालेज प्रवेश में मनमानी नहीं कर पाएंगे। तय सीटों के आधार पर ही परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। कालेज की लागइन आइडी पर ही संबंधित कालेज के कोर्स और सीटों की संख्या दर्ज होगी। विश्वविद्यालय का फार्म भरते वक्त ही इनका मिलान किया जाएगा। दरअसल, अभी तक निजी कालेज तय सीटों से अधिक पर प्रवेश लेते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. गिरिजाशंकर बने विवि के पीआरओ
 डा. गिरिजाशंकर शर्मा डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के नए पीआरओ होंगे। वे केएमआई में पत्रकारिता विभाग में सेवारत हैं। निवर्तमान पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से डा. शर्मा यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें