फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक ने परिचित पर लगाया अपहरण का आरोप, 15 मिनट बाद ही आरोपी को गोली लगी

Fri, 11 Dec 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा के मलपुरा में गुरुवार की रात अपहरण की सूचना के 15 मिनट बाद आरोपी को गोली लग गई। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलपुरा कस्बे में गुरुवार की रात करीब आठ बजे कॉलेज संचालक इरफान ने थाने पहुंचकर अपने परिचित प्रमोद के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी। इसके 15 मिनट बाद ही प्रमोद ने पुलिस को फोन कर कहा कि इरफान ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच जमीन का विवाद है। गोली लगना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


संत कबीर इंटर कॉलेज खवासपुरा के प्रबंधक इरफान की जमीन थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड बसई के पास हुई है। जमीन का सौदा प्रमोद निवासी धनौली ने कराया है। इरफान बुधवार की शाम प्रमोद से मिलने की कहकर घर से गया था। परिजनों ने बताया है उसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। वह देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो लगभग 1:00 बजे थाना शाहगंज पुलिस को उन्होंने अनहोनी की आशंका से गुमशुदगी की तहरीर दर्ज दी।


गुरुवार को इरफान ने मलपुरा थाना पहुंचकर आरोप लगाया कि उसका प्रमोद ने अपहरण किया था। उसे कमरे में बंद कर दिया था। प्रमोद ने इरफान से जमीन संबंधी कागजात पर भी अंगूठा लगवा लिया। पुलिस इरफान से जानकारी प्राप्त कर ही रही थी कि तभी लगभग 8:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर नगला शंकरलाल में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल प्रमोद को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


जांच कर रहे हैं, गोली कैसे लगी?

घायल प्रमोद के दाएं कंधे पर गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना पर थाना मलपुरा प्रभारी अनुराग शर्मा एवं सीओ अछनेरा एएसपी अभिषेक अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी कर रहे हैं। एसओ अनुराग ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच की जा रही है कि उसे गोली कैसे लगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें