जेडी ने रिकॉर्ड की जांच कराई तो पता चला कि वह वर्तमान में विद्यालय में शिक्षक नहीं है, बोर्ड के सॉफ्टवेयर में भी उसका नाम कक्ष निरीक्षक के तौर पर नहीं भेजा गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। एसओ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, नरेश्वर को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बाद में केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से तहरीर थाने में दी गई।
आईटीआई का छात्र छोटे भाई की जगह दे रहा था परीक्षा
खंदौली के जवाहर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने एक युवक को अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जवाहर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक विजेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पंकज निवासी जमाल नगर भैंस थाना बरहन खंदौली के नगला हर सुख में स्थित आरसी उदैनिया में इंटर का छात्र है। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा पंकज के स्थान पर उसका बड़ा भाई आकाश दे रहा था।
प्रवेश पत्र की जांच में आकाश पर शक हुआ। पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। बताया कि छोटा भाई पंकज की जगह वह परीक्षा देने आया है। दोनों की शक्ल मिलती है, इसका फायदा उठाकर आकाश ने गत दो प्रश्नपत्रों की भी परीक्षा पंकज की जगह दी थी। आकाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि भाई के स्थान पर परीक्षा देते युवक को पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। पीजीएम आईटीआई मथुरा से फिटर आईटीआई कर रहा है। उसका भाई पंकज दो बार फेल हो चुका था, इसलिए वह उसके स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
31171 ने दी इंटर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा
बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा महज एक पाली में हुई। दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 34824 में से 31171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 3653 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 7098 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 6591 परीक्षा में शामिल हुए और 507 अनुपस्थित रहे।