फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के चक्कर में नहीं कराया बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन

Sat, 21 Feb 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये के चक्कर में छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा को बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं कराया गया। प्रवेश पत्र न आने से वह परीक्षा में नहीं बैठ सकी।
विज्ञापन

  मामला श्री ममता गर्ल्स इंटर कालेज, टेढ़ी बगिया का है। यहां की इंटरमीडिएट की छात्रा जीनत पुत्री निसार खां, निवासी प्रकाशनगर ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि विद्यालय की ओर से सात हजार रुपये की मांग की गई। न देने की पर प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को एडीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा जांच करने विद्यालय पहुंचे। पता चला कि विद्यालय ने छात्रा का बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं किया। पूछने पर बताया गया कि छात्रा ने फीस नहीं जमा की थी। एडीआईओएस ने बताया कि जांच में विद्यालय की गलती अधिक दिख रही है। प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर किए जाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें