स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी नौ सैंपल लेकर दिल्ली जांच के लिए भेजे गए। गुरुवार को पांच मरीज एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंचे। वहीं चार का सैंपल निजी लैब से लिया गया। इन नौ मरीजों में इन्फ्लुएंजा ए पाजीटिव था। मरीजों में मथुरा का युवक और एक महिला, कमला नगर की महिला, पांच साल का नगला पदी का बालक, विभव नगर की 18 वर्षीय युवती, ढाई साल का अर्जुन नगर का बच्चा, कमला नगर की 18 साल की युवती व किदवई नगर का चार माह का मासूम शामिल हैं। तीन मरीजों को एसएन के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। सैंपल नोडल प्रभारी डा. एसके सिंह ने बताया कि अब तक 52 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। नौ की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें छह में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।