फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ: अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव 2026 की प्रक्रिया
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार इनमें अध्यक्ष पद के लिए दुलीचंद शर्मा, खजान सिंह और वंशदीप शर्मा ने नामांकन किया। मंत्री पद के लिए तुषार सक्सेना, किशन कुमार व कृष्णा बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पवन कुमार व विवेक सक्सेना और उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षय शर्मा, आनंद स्वरूप व राजेंद्र प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद के लिए रामनरेश व आनंद स्वरूप, संगठन मंत्री पद के लिए रामनरेश, विवेक सक्सेना व राजेंद्र प्रसाद तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद के लिए देवेंद्र कुमार शर्मा, कृष्णा, तेजप्रकाश व मीनू ने पर्चे भरे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए रामनरेश व राजेंद्र प्रसाद तथा ऑडिटर पद के लिए अक्षय शर्मा, शिव कुमार कर्दम व देवेंद्र कुमार शर्मा ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें