फिरोजाबाद की आवास विकास कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से पांच मजदूर दब गए। इनमें से तीन को सुरक्षित निकालने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई।
थाना दक्षिण के आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर के सेक्टर एक स्थित एलआईसी इमारत के सामने सपा नेता विनोज यादव द्वारा अस्पताल की इमारत का निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट बनाने को मजदूर करीब 20 फुट गहराई में खोदाई कर रहे थे।
शनिवार दोपहर अचानक ही मिट्टी ढहने से पांच मजदूर मिट्टी में दब गए। जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन, फायर ब्रिगेड व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। चार घंटे तक ही चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन श्रमिकों इनमें पवन (24) पुत्र दयाराम, किशनलाल (45) पुत्र छदामीलाल निवासी वाजिदपुर व कप्तान सिंह (40) पुत्र नंदराम को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।