फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन इमारत में खोदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरी, पांच मजदूर दबे, दो की मौत

Sun, 28 Apr 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद की आवास विकास कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से पांच मजदूर दब गए। इनमें से तीन को सुरक्षित निकालने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर के सेक्टर एक स्थित एलआईसी इमारत के सामने सपा नेता विनोज यादव द्वारा अस्पताल की इमारत का निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट बनाने को मजदूर करीब 20 फुट गहराई में खोदाई कर रहे थे। 

शनिवार दोपहर अचानक ही मिट्टी ढहने से पांच मजदूर मिट्टी में दब गए। जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन, फायर ब्रिगेड व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। चार घंटे तक ही चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन श्रमिकों इनमें पवन (24) पुत्र दयाराम, किशनलाल (45) पुत्र छदामीलाल निवासी वाजिदपुर व कप्तान सिंह (40) पुत्र नंदराम को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि थाना उत्तर क्षेत्र के कौशल्यानगर निवासी हरपाल (45) पुत्र राजाराम, लालजीत (48) पुत्र रामस्वरूप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनकी मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी सहित काफी फोर्स पहुंच गया। 

नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी ने कहा कि अस्पताल की इमारत बनाने की जानकारी मिली है। इमारत बनाए जाने का मानचित्र पास था कि नहीं इसकी जांच होगी। इसके लिए आवास विकास परिषद के अफसरों को बुलाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें