फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पर

विज्ञापन
कासगंज में सोमवार को छाया घना कोहरा। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। एक पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की सर्दी हर रोज परेशानी बढ़ाती जा रही है। वृद्ध बीमार, अशक्त लोगों के लिए यह ठंड जानलेवा भी हो रही है। सर्दी का सितम रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम पारा भी 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। सूर्य देव के दर्शन न होने से लोगों को सुबह, दोपहर और शाम में कोई अंतर महसूस नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों में लगातार पारे में गिरावट होती रही। लोगों को रोजाना जबरदस्त ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को ठंड ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए तो हर कोई सर्दी से तौबा करता दिखा। गर्म कपड़े भी लोगों को कड़के की ठंड से राहत नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में लोग अलावों और हीटरों का सहारा ले रहे हैं। हर चौराहे, गली, बाजार में जगह-जगह आग जलाकर लोग ठंड से राहत पाने में जुटे रहे।
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम गई। पूरे दिन सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। सड़कों पर आम दिनों की तरह ट्रैफिक भी काफी कम था। दुपहिया वाहनों पर केवल जरूरत के लिए ही लोग निकले। गंगा के तराई के इलाके में तो कोहरे की धुंध से लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं थीं।
विज्ञापन

इन दिनों नगरिया चीनी मिल पर गन्ने की पेराई चालू है। क्षेत्र के सैकड़ों गन्ना किसान अपने-अपने वाहनों में गन्ना लेकर चीनी मिल के गेट पर खड़े हैं। इन किसानों के लिए सर्द मौसम और सर्द रातें बेहद मुश्किल भरीं हैं। इन्हें दिन और रात खुले आसमान के नीचे ही बितानी पड़ रही हैं। चीनी मिल गेट पर तमाम बैलगाड़ियां व ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना लेकर खड़े हैं।
गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की संख्या घटी
कछला और लहरा गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कड़ाके की सर्दी में बेहद कम होती जा रही है। धार्मिक अनुष्ठान, अस्थि विसर्जन आदि के लिए ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। घाटों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे नाविकों के सामने रोजी-रोटी का संकट बढ़ गया है। नाविक राजू ने बताया कि केवल घाट पर वो ही श्रद्धालु आ रहे हैं, जिन्हें या तो अस्थि विसर्जन करना है या और कोई संस्कार करना है। नावें न चलने से नाविक परेशान हैं।
कोहरे ने रोकी जयपुर एक्सप्रेस की रफ्तार
घना कोहरा के कारण सड़क व रेल मार्ग प्रभावित है। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे, वहीं लखनऊ से चलकर जयपुर जाने वाली जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19716 चार घंटे देरी से चल रही है। इसके अलावा कासगंज-मथुरा और कासगंज-बरेली ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेने प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें