फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की निगरानी को बना कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की ऑन लाइन निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा की निगरानी के लिए एनआईसी को कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए सभी कॉलेज संचालकों से कॉलेज की यूजर आईडी व पासवर्ड के साथ ही कॉलेज पर स्थापित डीबीआर का आईपी एड्रेस व पासवर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की ऑन लाइन निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने एनआईसी को कंट्रोल रूम बनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने केंद्र बने सभी 91 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कॉलेज में परीक्षा की निगरानी के लिए स्थापित किए गए डीबीआर का आईपी एड्रेस व पासवर्ड बंद लिफाफे में उनके कार्यालय को तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही करने वाले स्वयं जिम्मेदार होंगे।
एनआसी पर गठित कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने डिप्टी कलक्टर सुधीर कुमार को प्रभारी बनाया है। वहीं डीसी एनआईसी को भी कंट्रोल रूम में सहयोग के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर एनआईसी को कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो भी जानकारी मांगी गई है केंद्र के प्रधानाचार्य निश्चित समय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें