फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, गलन का हुआ अहसास

विज्ञापन
18एमएनपी-23-एक सड़क पर छाया कोहरा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को सर्द हवाओं ने गलन का अहसास कराया। इससे लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी बढ़ रही है। शुक्रवार रात को गलन भरी सर्दी का अहसास इस सीजन में पहली बार लोगों को हुआ। शनिवार की सुबह भी सर्द रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं, इससे सर्दी का अहसास अधिक रहा। सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। शनिवार को दिनभर बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री हुई। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से कपड़े खरीदे।
सुबह छाया रहा कोहरा
शनिवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा का असर शहरी क्षेत्र में कम तथा देहात क्षेत्र में अधिक रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हुई। उन्हें लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

नहीं जले हैं अलाव
गलन भरी सर्दी की शुरुआत हो गई। बावजूद इसके अभी तक नगर पालिका और निकायों ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। सार्वजनिक स्थलों जैसे रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर लोगों को अलाव न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें