फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से धोखा: पहले चुपके से बेच दिए आलू, फिर थमाए ऐसे चेक जो हो गए बाउंस; कोल्ड स्टोरेज मालिकों पर आरोप

Thu, 25 Jun 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डौकी क्षेत्र के किसानों ने एक कोल्ड स्टोरेज मालिक पर बिना सूचना दिए उनके आलू बेचने और भुगतान के लिए दिए गए चेक बाउंस होने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उनकी लाखों रुपये की मेहनत की कमाई फंस गई है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आलू छांटते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोल्ड स्टोरेज मालिकों की बिना किसान को सूचना दिए आलू बेचने की प्रवृत्ति में सुधार नहीं आ रहा है। ऐसे मामले आए दिन आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति के पास आ रहे हैं। डौकी के आधा दर्जन किसानों ने फतेहाबाद के वाजिदपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज मालिक पर खिलाफ शिकायत की है, जिसमें कोल्ड मालिक ने पहले तो बिना किसानों को कोई सूचना दिए आलू बेच दिया। इसके बाद उन्हें गुमराह करने के लिए चेक थमा दिए। वह बैंक में बाउंस हो गए। किसान अपनी मेहनत की कमाई के लिए अधिकारियों के पास भटक रहे हैं।
विज्ञापन

आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति के पास आई शिकायत में छह किसान थाना डौकी के गांव मड़ी निवासी और एक गैलाना का निवासी हैं। उन्होंने तहसील फतेहाबाद के गांव गुटावई वाजिदपुर स्थित मै. जय गिर्राज जी महाराज आइस एंड शीतगृह प्रा.लि. के स्वामी पर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कोल्ड स्टोरेज में अपने आलू का भंडारण किया था। इसके कुछ दिन बाद वह कोल्ड स्टोरेज आलू बेचने के लिए गए।
 

पहले तो कोल्ड स्टोर के कर्मचारी गुमराह करते रहे। कि उनका लॉट गुम हो गया है। पुराने रजिस्टर में देखते हैं कि वह कहां भंडारित हैं। इस तरह कोल्ड स्टाफ ने कई दिन बिता दिए। आखिरकार मालिक को बताना पड़ा कि आलू को बेच दिया है। इसके बाद रुपये मांगे तो चेक थाम दिए । उन्हें बैंक में लगाया तो उन खातों में कुछ नहीं निकला। अब कोल्ड स्टोर मालिक किसानों चेक वापस मांग रहा है। 
 

जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति ने किसान और शीतगृह स्वामी दोनों पक्षों को तारीख देकर बुलाया है। उनके साक्ष्यों की जांच कर दोनों पक्षों का समाधान कराने का प्रयास रहेगा। किसानों के साथ रुपये वापस दिलाए जाएंगे।
 
विज्ञापन

क्रम संख्या किसान का नाम ग्राम राशि
1 सनी मड़ी ₹2.50 लाख
2 सतीश मड़ी ₹58 हजार
3 संजय सिंह मड़ी ₹4.94 लाख
4 मनीष सिंह मड़ी ₹2.08 लाख
5 हरेंद्र सिंह मड़ी ₹1.56 लाख
6 प्रियांशु मड़ी ₹2.10 लाख
7 बलबीर सिंह गैलाना ₹2.38 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें