फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती... तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी

Fri, 22 Nov 2024 08:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शादी के दौरान तंदूर की ठंडी रोटी परोसने को लेकर बराती और घराती भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दूल्हे की बहन बीच बचाव में घायल होकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
 
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अब्बास नगर में बुधवार रात निकाह की दावत में ठंडी रोटी परोसने पर विवाद हो गया। इस दौरान घराती और बराती आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। बवाल होते देख दूल्हे की बहन बीच बचाव कराने आई, तो उसे भी अनदेखा कर दिया। झगड़े में उसके सिर में चोट लग गई, जिससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दूल्हे की बहन और एक अन्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, इस बयान में फंसी...कोर्ट ने दिया ये आदेश

 

ठंडी रोटी देने पर हुआ विवाद 
नई आबादी (कछपुरा) निवासी अंसार के घर पर शादी समारोह का कार्यक्रम था। इसमें रिश्तेदार और पड़ोसी भी आए थे। अंसार की बुआ के लड़के दानिश, मुस्तफा, सलमान खान खा रहे थे, तभी अंसार रोटी परोस रहे थे। रोटी ठंडी थी। इस बात पर सलमान गलीगलौज देने लगा। खाने की टेबल पर लात मार दी। विरोध करने पर दानिश, सलमान, मुस्तफा लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग इकट्ठे हो गए।

ये भी पढ़ें -  करहल हत्याकांड में सपा कनेक्शन!: युवती को शराब पिलाई, फिर नोंचा जिस्म... परिजन ने बताया क्यों हुआ बेटी का कत्ल
 

दूल्हे की बहन को भी न बख्शा 
झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि कोई भी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हो रहा था। इस दौरान बीच-बचाव करने पर दूल्हे की बहन साहिबा आ गई। हमलावरों ने उसको भी नहीं छोड़ा। उसके सिर में किसी ने डंडा मार दिया, जिसके बाद वो घायल होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी। ये देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमलावर भाग निकले।

ये भी पढ़ें -  Karhal By Election: अखिलेश यादव के गढ़ में उम्मीद से कम हुआ मतदान, सपा की बढ़ी टेंशन; भाजपा में खुशी की लहर
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा 
रामबाग पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठंडी रोटी देने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ शांतिभंग की करवाई की गई है।

ये भी पढ़ें -   करहल हत्याकांड: प्रशांत यादव के घर मिलीं युवती की चप्पलें...पत्नी को किया फोन, ऑडियो से हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें