फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर के अंत में सताएगी सर्दी, तीन डिग्री पहुंचेगा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिसंबर के अंत में सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक की ओर से जारी पूर्वानुमान में इसकी आशंका जताई गई है। इसमें न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की बात कही गई है। ऐसे में साफ है कि सर्दी अब जल्द ही अपना असर दिखाएगी।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद से एक-दो दिन को छोड़ दें तो तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल जाती है। हालांकि सुबह और शाम को सर्दी का असर रहता है। लेकिन अब दिसंबर के अंत में सर्दी बढ़ने की आशंका जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक लगातार तापमान में गिरावट आएगी।
29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सबसे कम दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अब तक के मौसम पर अगर नजर डालें तो क्रिसमस पर भी बहुत अधिक सर्दी नहीं रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सात डिग्री पर रहा। दिन में धूप निकलने के चलते सर्दी का अहसास अधिक नहीं रहा।
विज्ञापन

हवाएं बढ़ाएंगी गलन
गिरता तापमान सर्दी बढ़ाएगा तो वहीं ठंडी हवाएं गलन को बढ़ावा देंगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सर्द हवाएं मध्यम गति से चलने की आशंका है। हवाएं चलने के कारण कोहरे से राहत मिल सकती है, लेकिन गलन बढ़ना तय है।
मौसम में अब बदलाव होने का पूर्वानुमान है। 29 दिसंबर को सबसे अधिक सर्द दिन रहने की आशंका है। इस दिन न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें