फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: भाजपा प्रत्याशी और उनके बेटे समेत 250 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Sat, 29 Jan 2022 12:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिरसागंज से भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हैं। पिछले चुनाव में वह सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर में भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव, उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप (छोटू) समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए 250 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव कुतुकपुर में वाहनों के काफिले के साथ जनसंपर्क कर वोट मांग रहे थे। 

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक करीब 80 वाहनों में सवार थे। कोविड गाइडलाइन का भी पालन भी नहीं किया जा रहा था। बता दें कि हरिओम यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हैं। 2017 में वह सपा के टिकट पर सिरसागंज से चुनाव जीते थे। इस चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। 
भाजपा प्रत्याशी के काफिले में थे 80 वाहन
उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह गश्त पर थे। गश्त के दौरान वह सिरसागंज मार्ग पर कुतुकपुर गांव के समीप पहुंचे। इस दौरान देखा कि सिरसागंज विधायक व भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव अपने समर्थकों के साथ गांव कुतुकपुर में वोट मांग रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के काफिले में करीब 80 वाहन शामिल थे। समर्थकों की संख्या 250 थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक न तो आचार संहिता का पालन कर रहे थे और न ही कोविड-19 गाइडलाइन का। जिस पर नसीरपुर थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड गाइडलाइन का पालन न करना व बिना अनुमति भीड़ के साथ जनसंपर्क किए जाने पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। 

थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ ने बताया कि उपनिरीक्षक राघवेंद्र की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव, उनके पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू,  विजय प्रताप यादव प्रधान नसीरपुर, रामदास यादव नसीरपुर और राकेश यादव पूर्व प्रधान नसीरपुर को नामजद करते हुए करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें