फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल के कमरे में युवती की चीख सुन कोचिंग संचालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा स्थित एक होटल में शुक्रवार शाम युवती से मिलने आए कोचिंग संचालक की पिटाई कर दी गई। कमरे में युवती के शोर मचाने पर लोग जुट गए थे। हंगामा सुनकर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। जांच में मामला उल्टा निकला। पुलिस अब पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन 5 बजे की है। आरोपी युवक की सिकंदरा क्षेत्र में कोचिंग है। वह होटल में युवती से मिलने पहुंचा था। युवती ने कमरे में पहुंचकर शोर मचा दिया। तभी 4-5 युवक पहुंचे और उन्होंने कोचिंग संचालक की पिटाई की। युवती का आरोप है कि वह गूगल पर एक महीने से कोचिंग की तलाश कर रही थी। युवक की कोचिंग का मोबाइल नंबर मिला। बात करने पर युवक ने अपनी कोचिंग बताई।
आरोप है कि पहले उसे मिलने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। कोचिंग के साथ ही काॅलेज में प्रवेश दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस बार कोचिंग संचालक ने होटल में बुलाया था। होटल में कमरा बंद कर देने से वह घबरा गई। शोर मचाने पर लोग आए, जिससे वह बच सकी। विश्व हिंदू परिषद के करन गर्ग आदि पहुंचे, उन्होंने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

उधर, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवक और युवती से कई घंटे तक पूछताछ की गई। युवती के मोबाइल में कोचिंग संचालक से बातचीत की चैट निकली। युवती पहले कोचिंग में ही काम करती थी। वह उसे होटल में बुला रही थी। होटल भी वो 4-5 लोगों के साथ पहुंची थी। आशंका है कि ब्लैकमेल करने के इरादे से सुनियोजित तरीके से कोचिंग संचालक को बुलाया गया। मामले में सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। अगर साजिश की पुष्टि होती है तो पिटाई लगाने वाले और बुलाने वालों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें