बिछवां। शुक्रवार को सीओ भोगांवद ने निर्माणाधीन कस्बा चौकी का निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्य की समीक्षा की। पूर्व में हाइवे निर्माण के दौरान चौकी को तोड़ दिया गया था। सीओ ने निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जीटी रोड पर कुछ समय पूर्व हाइवे निर्माण के दौरान कस्बा चौकी सड़क की जद में आ रही थी। राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चौकी को तोड़ दिया गया था। पहले तो हाइवे प्रबंधन द्वारा चौकी बनाकर देने से मना कर दिया गया था। लेकिन उच्चाधिकारियों की पहल पर काम शुरू हो सका है। शुक्रवार को सीओ अमर बहादुर ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को देखा।
चौकी की बाउंड्री के साथ ही कर्मियों को वाहन खड़े किए जाने वाले स्थान पर टीन शेड डलवाने के निर्देश दिए। चौकी में एक कमरा, बरामदा, शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। सीओ ने निर्माण कार्य की धीमी गति को तेज किए जाने की बात कही। इस दौरान थानाध्यक्ष विदेश त्यागी व चौकी इंचार्ज अतिवीर सिंह मौजूद रहे।