फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएनआई की 50वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

Fri, 10 Apr 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डायोसिस ऑफ आगरा, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की 50वीं वर्षगांठ महागिरजाघर, सेंट जॉर्जेज चर्च में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

दिल्ली से आए मुख्य अतिथि मोस्ट रेवरेंट डॉ. परितोष कैनिंग, डिप्टी मोडेरेटर डॉ. सिलवान एस. क्रिसचयन, जनरल सेक्रेटरी रेवरेंट डॉ. डीजे अजित कुमार और खजांची डॉ. सुब्रोता गोरई ने विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। पादरी मार्क जेम्स वार्ल्स ने धन्यवाद प्रार्थना का संचालन किया।
विज्ञापन

मोस्ट रेवरेंट डॉ. परितोष कैनिंग ने मसीही समाज को सेवा संदेश दिए। डायोसिस के महाधर्मगुरु बीके नायक ने आशीर्वाद दिया। सचिव डॉ. अविनाश चंद और सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष पॉल हाबिल ने आभार व्यक्त किया। सेंट जॉर्जेज कॉलेज के प्रधानाचार्य अक्षय जरमाया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें