आगरा में सीएनजी की कीमत दो रुपये प्रति किलो बढ़कर 110 रुपये हो गई है। लगातार बढ़ते दामों से ऑटो-टैक्सी चालकों और रोजाना सफर करने वाले लोगों का खर्च बढ़ेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीएनजी की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से वाहन का खर्चा बढ़ रहा है। इससे रोजाना सफर करने वाले, ऑटो- टैक्सी चालक आदि की जीवन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
दो रुपये की वृद्धि होने से सीएनजी की 108 रुपये प्रति किलो से 110 रुपये प्रति किलो कीमत हो गई है। किसी समय पेट्रोल की कीमतें अधिक होने से कम खर्च करने के लिए लोगों ने सीएनजी के वाहनों की खरीद करने में दिलचस्पी दिखाई थी।
लेकिन अब सीएनजी की कीमतें भी वाहनों के खर्चों को बढ़ा रही हैं। इसका सीधा असर लोगों की कमाई पर पढ़ेगा। चालकों को किराया बढ़ाने और बचत की चिंता होगी। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले और छोटे कारोबारियों के लिए बढ़ती कीमत परेशानी बनेंगी।