फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएनजी की गाड़ी चलाना हुआ मुश्किल, पंपों पर एक से दो घंटे बाद आ रही बारी

Sun, 11 Dec 2022 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि वाहन बढ़े हैं लेकिन आगरा का कोटा वही (निर्धारित) है। रोजाना 2.40 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर सीएनजी मिल रही है। उसी के अनुरूप सीएनजी पंपों को आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर लगी ऑटो की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के वाहन चालकों को इन दिनों सीएनजी लेना भारी पड़ रहा है। पंपों पर एक से दो घंटे इंतजार के बाद नंबर आ रहा है। सहालग की वजह से सीएनजी की मांग बढ़ी है। उसके अनुरूप ग्रीन गैस लिमिटेड आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। ऑटो चालकों से लेकर अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को रात में लाइन लगानी पड़ रही है, लेकिन किल्लत के चलते कई पंपों ने रात में पंप खोलना ही बंद कर दिया है। इससे यात्रियों को ऑटो भी मुश्किल से मिल पा रहे हैं। 
विज्ञापन


 शनिवार को ट्रांसपोर्टर नगर, सिकंदरा, कोठी मीना बाजार, फतेहाबाद रोड स्थित सीएनजी पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी। सभी पंपों पर सीएनजी मिल रही थी पर, प्रेशर कम होने से समय अधिक लग रहा था। पंप संचालकों ने बताया कि इस समय सहालग की वजह से सीएनजी की मांग अधिक है। उसके अनुरूप आपूर्ति नहीं हो रही है। आपूर्ति कंपनी के हाथ में है। संचालकों का कहना है कि आगरा टीटीजेड में है। इसको देखते हुए कोटा बढ़ाया जाना चाहिए, जबकि कंपनी आपूर्ति बढ़ाने की स्थिति में नहीं हैं। सहालग खत्म होने तक सीएनजी की दिक्कत बनी रह सकती है। 

डेढ़ घंटे से लाइन में लगा हूं 

ऑटो चालक  हरेन्द्र ने बताया कि सात आठ दिनों से सीएनजी लेने के लिए ज्यादा देर तक लाइन में लगना पड़ रहा है। एक तो समय अधिक लग रहा है, दूसरे पंपों पर प्रेशर कम मिल रहा है। सवारी ढोने के लिए समय कम मिल पाता है। वहीं आकाश अग्रवाल का कहना है कि सहालग शुरू होने के साथ ही समस्या बढ़ी है। हर समय पंप पर लंबी कतार लगी रहती है। इससे समय बर्बाद होता है। बस अच्छी बात यह है कि सीएनजी मिल जा रही है, लौटना नहीं पड़ रहा।

दो से तीन घंटे लग रहे 

आगरा कैंट प्रीपेड ऑटो टैक्सी यूनियन के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि आगरा कैंट पर 400 से अधिक ऑटो व टैक्सी संचालित हैं, लेकिन इन दिनों गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सीएनजी भरवाने में ही दो से तीन घंटे लग रहे हैं। ऐसे में कैंट स्टेशन पर टोकन नंबर के लिए पहले से ही लाइन में लगना पड़ता है। 

टैंकरों से सप्लाई, पंपों पर लाइनें

पंप संचालक सचिन अग्रवाल ने बताया कि जिले में ज्यादातर पंपों पर टैंकरों से सीएनजी की सप्लाई होती है। एक बार गैस खत्म होने पर टैंकरों से आपूर्ति होने में दो से तीन घंटे तक का समय लगता है। इस कारण भी समस्या गहराई गई है। 


वाहन बढ़े पर कोटा वही

ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि वाहन बढ़े हैं लेकिन आगरा का कोटा वही (निर्धारित) है। रोजाना 2.40 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर सीएनजी मिल रही है। उसी के अनुरूप सीएनजी पंपों को आपूर्ति की जा रही है। सहालग की वजह से मांग ज्यादा है। आठ दिनों से समस्या है। 14 दिसंबर तक सहालग है, उसके बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।’ 

आगरा में सीएनजी वाहन- 42 हजार 

आगरा में सीएनजी पंप - 20
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो -टैक्सी-  10 हजार 
लोडिंग टेंपो - साढ़े आठ हजार
स्कूल बस व अन्य वाहन- 25 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें