फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Price: आगरा में पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, पीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

Sun, 18 Dec 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सीएनजी 97 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब इसकी कीमत बढ़कर 98.96 रुपये हो गई है। जबकि पेट्रोल की कीमत 96.32 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
पंप पर खड़े सीएनजी वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन गैस लिमिटेड ने आगरा में सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। सीएनजी के दाम में 1.96 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी में 1.93 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई दरें रविवार को सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी। शहर में सीएनजी की कीमत पेट्रोल से अधिक है। पेट्रोल की कीमत 96.32 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 
विज्ञापन

 
आगरा में सीएनजी 97 रुपये प्रति किलोग्राम थी, इसकी कीमत बढ़कर 98.96 रुपये हो गई है। जबकि घरेलू पीएनजी 58.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से बढ़कर 60.43 रुपये हो गई है। सीएनजी और पीएनजी के दाम सितंबर से ही लगातार बढ़ रहे हैं। सीएनजी उपभोक्ताओं को डीजल और पेट्रोल से महंगी पड़ रही है। 

उपभोक्ताओं में निराशा

आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर सात निवासी नकुल शर्मा का कहना है कि एक तरफ सरकार ईको फ्रेंडली वाहनों के संचालन पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार सीएनजी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी रवि यादव का कहना है कि बार-बार दाम बढ़ने से सीएनजी के उपभोक्ताओं को निराशा हो रही है। दूसरे सीएनजी लेने के लिए पंपों पर देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएनजी की आपूर्ति बहाल 

दो दिन समस्या रहने के बाद सीएनजी की आपूर्ति शनिवार को सुचारु रही। ग्रीन गैस लिमिटेड के सीएनजी मदर स्टेशन, ताजनगरी में गैस पाइपलाइन के रखरखाव और मरम्मत काम पूरा होने के बाद शुक्रवार रात आपूर्ति बहाल की गई। शनिवार सुबह से प्रभावित पंपों पर सीएनजी दी जाने लगी। 

फतेहाबाद व ग्वालियर रोड के पंपों के साथ जीवनी मंडी पंप पर सीएनजी की आपूर्ति बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे से बंद की गई थी। इन पंपों पर सीएनजी न मिलने से बाकी पंपों पर भीड़ बढ़ गई थी। आपूर्ति बहाल होने के बाद शनिवार को पंपों पर अपेक्षाकृत कम लंबी कतार देखने को मिली। ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे से पीएनजी की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। 

रेगुलेटर री-सेट करने के बाद पीएनजी मिल पाई 

पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति भी शुक्रवार की शाम को बहाल कर दी गई थी लेकिन उपभोक्ताओं को शनिवार की सुबह भी दिक्कत हुई। आपूर्ति बंद होने की वजह से रेगुलेटर को री-सेट करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने सुबह कंपनी को फोन करके पीएनजी की आपूर्ति न होने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद रेगुलेटर री-सेट कराया गया। इससे सुबह चाय व नाश्ता बनाने में लोगों को परेशानी हुई। शमसाबाद, फतेहाबाद रोड के घरों और आसपास के क्षेत्रों के कुछ घरों में समस्या आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें