फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात शव मामले में डीएम के निर्देश पर सीएमएस ने बैठाई जांच

Tue, 12 Nov 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में अज्ञात शव का समय से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। मामले में पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। डीएम के निर्देश पर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीएमएस ने मामले की जांच के लिए दो डॉक्टरों की टीम गठित की है। टीम ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। इसमें डाॅ. जेजे राम और डॉ. संजय गुप्ता को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारियों ने मंगलवार को महिला की मौत के समय तैनात रहे स्टाफ, सूचना ले जाने वाले कर्मचारी से पूछताछ की है। संबंधितों का लिखित बयान दर्ज किया गया है। जांच टीम के अधिकारियों ने मंगलवार को चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सीएमएस ने बताया कि तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई भी होगी।

ये है पूरा मामला
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में एक महीने पूर्व एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला को एंबुलेंस के पायलट ने भर्ती कराया था। महीने भर चले उपचार के बाद महिला की 6 नवंबर को मौत हो गई। सात दिन बाद भी महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार महिला की 6 नवंबर को शाम को मौत हुई थी। महिला की मौत के संबंध में कोतवाली पुलिस को इंडोर वार्ड के स्टाफ की ओर से सूचना भेजी गई थी। पुलिस ने सूचना लेने से मना कर दिया था। पुलिस भर्ती कराने वाले एंबुलेंस चालक का नंबर मांग रही थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने भी इसके बाद ध्यान नहीं दिया। 10 नवंबर को जब अधिकारियों को जानकारी हुई कि एक शव मोर्चरी में रखा हुआ है जिसमें दुर्गंध आ रही है उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। 10 नवंबर को फिर से पुलिस को सूचना भेजी गई इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अब पुलिस 72 घंटे पहचान के लिए शव का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा जांच रिपोर्ट आने के बाद उस पर कार्रवाई होगी।
अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें