पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ. एके पांडेय
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 987 बूथों पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अभियान का शुभारंभ सौ सैया अस्पताल से सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने एक बच्चे को पोलिया खुराक देते हुए किया।
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार सुबह से ही जिले के सभी बूथों पर बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविर लगाकर बच्चों को खुराक पिलाई। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर बच्चों को बूथ पर बुलाया। इस अभियान में उपकेंद्रों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं समुदायों में कुल 987 बूथ बनाए गए हैं। अभियान के द्वितीय चरण में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दो फरवरी को दी जाएगी।
पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन रविवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान के बारे में जानकारी ली। देर शाम तक पोलिया खुराक से अच्छादित बच्चों की संख्या जुटाई जा रही थी। सौ सैया में अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सीएमएस डॉ. एके पचौरी, डॉ. राकेश कुमार जिला प्रतिराक्षण अधिकारी, डॉ. जेपी शुक्ला, डॉ. संजीव बहादुर, डॉ. पपेंद्र कुमार , डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, रवींद्र सिंह गौर, संजीव वर्मा, संजीव पांडेय, शैलेंद्र पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।