कासगंज कलक्ट्रेट में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते डीएम
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए है कि कोरोना टीकाकरण को नामित अधिकारी मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग में ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीका लगवाकर सुरक्षा कचव धारण करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से सुरक्षित रहने का एक मात्र उपाय टीका ही है। इसलिए भ्रम व बहकावे में ना आएं और अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराएं। अपने आसपास के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। जब हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार और समाज भी सुरक्षित रहेगा।
नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र पर अपना पहचानपत्र लेकर आएं और नि:शुल्क टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति के सदस्यों के सहयोग से ग्रामीणों को बुलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। समस्त एसडीएम, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों और निरीक्षण के लिए नामित अधिकारी द्वारा वैक्सीनेशन की प्रगति की सघन मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं, टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ा है।