फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, गांव में गंदगी व जलभराव देखकर भड़के सीएमओ

विज्ञापन
24एमएनपी-19-बरनाहल के गांव कनिकपुर में पूछताछ करते सीएमओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। कनिकपुर सादा में दो दिन पूर्व डेंगू से महिला की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूट गई। रविवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय गांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी और जलभराव देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने सीएमओ से प्रभारी चिकित्साधिकारी की शिकायत भी की। खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत के साथ सफाईकर्मियों की टीम भेज कर गांव में सफाई कराई।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के गांव कनिकपुर सादा निवासी नीलम पत्नी प्रदीप कुमार की दो दिन पूर्व डेंगू से इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गांव के आधा सैकड़ा लोग मलेरिया टायफायड आदि बीमारियों की चपेट में हैं। शनिवार को गांव में पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। इसके बाद रविवार को सीएमओ एके पांडेय गांव पहुंचे। उन्हें लोगों के घरों के सामने जलभराव मिला। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे थे।
उन्होंने एडीओ पंचायत राजेश कुमार दुबे से कहा कि जो लोग घरों के सामने कूड़ा डाल रहे हैं, उनको चेतावनी दी जाए। सीएमओ से ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी रवदीप सिंह की शिकायत की। ग्रामीण बारेलाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाएं रहती हैं। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें