24एमएनपी-20-बेवर के अमर शहीद इंटर में विद्या ज्ञान परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बेवर। रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। परीक्षा के दौरान बालक वर्ग में 541 परीक्षार्थी उपस्थिति हुए, जबकि बालिका वर्ग में 628 बालिकाओं ने भाग लिया।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर प्रथम पाली में बालिका वर्ग की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 454 छात्राओं में से 254 छात्राएं उपस्थित रहीं। 200 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 346 बालकों में से 201 बालक शामिल हुए। 145 अनुपस्थित रहे। बेवर के अमर शहीद इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 379 छात्राओं में से 204 छात्राएं उपस्थित रहीं। 175 छात्राओं ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
द्वितीय पाली में बालक वर्ग की परीक्षा के दौरान 361 छात्रों में से 197 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल में आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली मेंपंजीकृत 324 छात्राओं में से 170 छात्राओं ने परीक्षा दी। 154 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। द्वितीय वर्ग की परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 230 छात्रों में से 143 छात्र उपस्थित हुए। 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बीएसए विजय प्रताप सिंह और डीआईओएस सर्वेश कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बीएसए ने करहल पहुंचकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का भी जायजा लिया।