फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे सीएमओ एटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जमानती वारंट जारी होने के बाद भी सीएमओ एटा शनिवार को गवाही देने के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में नहीं पहुंचे। पीठासीन अधिकारी/जिला जज पीएन राय ने मुकदमे में सात जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

जिला एटा के थाना सकीट के गढ़िया कौंची निवासी अरुण कुमार वर्तमान में कृष्णा नगर, आगरा रोड, मैनपुरी में रहते हैं। उन्होंने रोडवेज बस से एक्सीडेंट के बाद मुआवजे के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में आवेदन किया है। दोनों पैरों में आई चोटों के बाद सीएमओ कार्यालय एटा से जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए अधिकरण ने सीएमओ को तलब किया है। उनके न आने पर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। शनिवार को तय तारीख पर भी सीएमओ गवाही देने नहीं पहुंचे। पीठासीन अधिकारी ने सीएमओ की गवाही के लिए सात जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें