18एमएनपी-25-कुचेला सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला का शुक्रवार को निरीक्षण किया। अस्पताल के गेट पर स्टाफ की सूची अंकित न होने पर नाराजगी प्रकट की और शीघ्र सूची अंकित कराकर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व में ही चिकित्सक और स्टाफ की सूची अंकित कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन चिकित्साधीक्षक ने इस ओर काई ध्यान नहीं दिया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सूची अंकित करवा कर फोटो उन्हें उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की उपस्थिति स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी एप पर लगाई जाए। कुछ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एप पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं उनका मानदेय रोक दिया जाएगा। सीएमओ ने इसके बाद उप केंद्र/हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मधाऊ का निरीक्षण किया।
इस समय सीएचओ निधि, एएनएम स्नेहलता दुबे सेंटर पर उपस्थित मिलीं। आशाओं की बैठक की जा रही थी। आयुष्मान कार्ड और टीकाकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सेंटर पर साफ-सफाई और मरम्मत के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अति शीघ्र मरम्मत कराई जाए। इस अवसर पर डॉक्टर अतुल यादव, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर भी उपस्थित रहे।