फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के लाइनमैन का ऑडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विद्युत निगम के एक लाइनमैन का ऑडियो वायरल हो गया। इसमें लाइनमैन द्वारा बिजली चोरी के मामले में एफआईआर से बचाने के लिए धनराशि की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तैर रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल रहे ऑडियो दो लोगों के बीच बातचीत का है। बातचीत से पता चल रहा है कि मामला कुरावली क्षेत्र के गांव लखौरा का है।
यहां बिजली चोरी करते हुए मिलने पर गांव के एक व्यक्ति से फोन पर दूसरा युवक एफआईआर न करने के लिए ढाई हजार रुपये की मांग कर रहा है। दो घंटे में रुपये लेकर मिलने की बात संबंधित युवक कह रहा है। हालांकि ये ऑडियो किस लाइनमैन का है, ये कहना मुश्किल है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता दीपक मिश्रा ने बताया कि ऑडियो के संबंध में जानकारी नहीं है, जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें