फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की क्रिकेटर बेटियों का सम्मान करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri, 28 Jul 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पूनम यादव, दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर देश और आगरा का नाम रोशन करने वाली इंडियन क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और महिला क्रिकेट चयन बोर्ड की चेयरपर्सन हेमलता काला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सम्मानित करेंगे। आगरा के भाजपा विधायकों ने गुरुवार को यह बात बताई। 
विज्ञापन


आगरा दक्षिण से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और फतेहाबाद के ‌विधायक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष उत्तर प्रदेश विधान सभा नियमावली के तहत बधाई प्रस्ताव पर ध्यान आकृष्ट किया था। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संदर्भ ग्रहण करते हुए विधान सभा में आगरा की इन बेटियों की प्रशंसा की और इनको सम्मानित करने का भी एलान किया। 

विधायक उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री और खेलमंत्री चेतन चौहान को प्रतिवेदन देकर तीनों को 10-10 लाख रुपये के पुरस्कार देने की भी मांग की है। तीनों बेटियों का सम्मान विधान सभा में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें