फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

Thu, 23 Jul 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सीएम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे, जबकि प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov. YT.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 25 जुलाई को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा होगी, जहां मुख्यमंत्री 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और 16 का लोकार्पण करेंगे। 26 जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
 

तय कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे टाटा ग्राउंड पहुंचेगा। जनसभा को संबोधित करने से पहले वे यहां सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सीएम सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और संगठन को लेकर विशेष बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें -  Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरा युवक; दर्दनाक हादसे में हो गई मौत
 
विज्ञापन

दौरे के दूसरे दिन, 26 जुलाई को मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर पहुंचेंगे। वे शिवाजी मंडपम सभागार में विवि की बहुप्रतीक्षित कैशलेस योजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद महाविद्यालय के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अबुल उलाह के उर्स का सार्वजनिक अवकाश था। रविवार को सीएम के दौरे के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां भी निरस्त रहेंगी।

ये भी पढ़ें -   UP: बाइक चोरों को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए 15-15 हजार? गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले; जांच शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें