फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है ताजमहल पर सीएम योगी का कार्यक्रम, गिने-चुने लोगों को ही एंट्री

Thu, 26 Oct 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
ताजमहल को लेकर उठे विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान ताज का दीदार भी करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


वहीं, सीएम के अन्य कार्यक्रमों के लिए भी पास जारी किए जा रहे हैं। ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग में स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी उनके साथ रहेंगे। 

मुख्यमंत्री का 26 अक्तूबर को आगरा भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी बीच वह ताजमहल भी देखने जाएंगे। अब तक के कार्यक्रम के अनुरूप, ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग में सीएम 500 लोगों के साथ सफाई अभियान चलाएंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

इसमें सरस्वती स्कूल के बच्चों के साथ एनसीसी कैडेट, एनएसएस, लाइंस क्लब, भारत विकास परिषद, लघु उद्योग भारती, टूरिज्म गिल्ड और होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्य शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाहजहां गार्डन में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

इसलिए इस कार्यक्रम में पर्यटन से जुड़े सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ताजमहल का दीदार करने जाएंगे। कीठम में ईको टूरिज्म पर होने वाली बैठक में भी पर्यटन और पर्यावरण से जुड़े लगभग 25 लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

प्रशासन की ओर से इन सभी को पास जारी किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी गौरव दयाल के अनुसार, बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। ताजमहल पर सीएम के साथ सिर्फ कुछ अधिकारी ही उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन

ताजखेमा तक जाएगी सिर्फ सीएम की फ्लीट

ताजखेमा पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए सीएम योगी जाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए हैं। मगर, उनके वाहन शिल्पग्राम पर ही रोक दिए जाएंगे। 

सिर्फ सीएम की फ्लीट की ताजखेमा तक जाएगी। सीएम की फ्लीट में शामिल वाहनों के लिए अस्थायी पास जारी किए जा रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रशासन की ओर से जनप्रतिनिधियों को जारी किए जा रहे वाहन पास ताजखेमा पर मान्य नहीं होंगे। वहीं कीठम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी के वाहन कीठम के बाहर ही रोक दिए जाएंगे। उनके भ्रमण के लिए यहां गोल्फकार्ट चलाई जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें