फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने बूचड़खाने बंद करके तस्करों की कमर तोड़ीः CM योगी

Mon, 12 Feb 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश से गायों की तस्करी करके उन्हें बंगाल के बूचड़खानों तक पहुंचाया जाता था। प्रदेश सरकार ने सबसे पहले बूचड़खाने बंद करके तस्करों की कमर तोड़ी। 
विज्ञापन


वृंदावन में महामना गो ग्राम के भूमि पूजन और वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गाय और गांव पर सबसे ज्यादा काम कर रही है।

वृंदावन में महामना गो ग्राम के भूमि पूजन के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश से गोवंश की जितनी तस्करी हुई है उतनी कहीं नहीं हुई। एक साल पहले गाय सड़कों पर दिखती नहीं थीं। 
विज्ञापन


रातों रात गायब कर दी जाती थीं। लेकिन भाजपा सरकार ने आज गो तस्करों की कमर तोड़ दी है। गोपालन को सरकार बढ़ावा दे रही है। पहले जिला स्तर पर फिर ब्लाक और बाद में गांव स्तर पर गोशालाएं खोली जाएंगी। 
विज्ञापन

इसके बाद वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए केवल खेती ही पर्याप्त नहीं है। 

पशुपालन को भी बढ़ावा देना होगा। बुंदेलखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की गाय बहुत कम दूध दे रही हैं। लिहाजा गाय की भारतीय नस्लों को इस तरह से विकसित करें जो 15 से 25 लीटर तक दूध दें। 

इसके लिए यूनिवर्सिटी को शोध करना चाहिए। जो संसाधन चाहिए वह सरकार उपलब्ध कराएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वेटरनेरी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें