फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो, मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं...

Sat, 30 Sep 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैलो, एटा से अमित जी बोल रहे हैं, जी। मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं। इतना सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला आईटी प्रभारी अमित गुप्ता की धड़कनें बढ़ गईं। सीएम से बात करने की खुशी में भाजपा नेता को प्रश्नों के जबाव भी नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार का दिन भाजपा आईटी प्रमुख अमित गुप्ता के लिए यादगार बन गया। दिन के ढाई बजे आई कॉल रिसीव करते हुए पूछा गया, एटा से अमित जी बोल रहे हैं? हॉं कहने पर कहा गया कि मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं। अमित के प्रणाम कहने के साथ शुरू हुआ बातों का सिलसिला चार मिनट 47 सेकंड तक जारी रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था से लेकर जनप्रतिनिधियों, संगठन एवं सरकार के बारे में आम आदमी की राय की भी समीक्षा की।

जिले में पार्टी की स्थिति के साथ ही कुल मंडलों की भी जानकारी ली। निकाय एवं सहकारिता चुनावों को लेकर जिले में स्थिति एवं संभावनाओं के बारे में भी पूंछा। मुख्यमंत्री ने पूंछा कि जिले के लोग सरकार से क्या आस लगाए हैं? अधिकांश लोग क्या चाहते हैं? अमित के यह कहने पर कि उसे विश्वास नहीं हो रहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं, योगी जी ने हंसते हुए कहा कि अन्य समस्याएं उनके ट्विटर अकाउंट पर डालें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमित गुप्ता आईटी सेल के प्रमुख के साथ ही जिला ई-गवर्नेंस के शासन द्वारा नामित एक मात्र प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन

आपके पास भी आ सकता है सीएम का फोन

फोन - फोटो : अमर उजाला
यदि आप भाजपा कार्यकर्ता हैं तो आपके फोन पर कभी भी मुख्यमंत्री की कॉल आ सकती है। जी हां, शुक्रवार को भाजपा आईटी प्रमुख के फोन पर आई ऐसी ही कॉल से वे हक्के-बक्के रह गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें