फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के आदेश को ही रोकने पहुंच गए भाजपाई

विज्ञापन
03एमएनपी-10-कलक्ट्रेट पर डीएम से मिलने जाते भाजपा पदाधिकारी व मंडी के आढ़ती - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर नवीन मंडी में अवैध कब्जों को हटाने के लिए मंडी प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, लेकिन जिले के भाजपा नेता मुख्यमंत्री के आदेश के खिलाफ ही खड़े हो गए हैं। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर मंडी में अवैध निर्माण ध्वस्त न कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश भर की मंडियों में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किए हैं। मैनपुरी की नवीन मंडी में इस आदेश का पालन करते हुए मंडी प्रशासन ने 230 अवैध निर्माण चिह्नित कर इन्हें हटाने के आदेश दिए हैं। स्वयं अवैध निर्माण न हटाने पर मंडी प्रशासन इन्हें ध्वस्त करा देगा, लेकिन यहां तो अपनी ही सरकार के आदेश के खिलाफ खुद भाजपा नेता खड़े हो गए हैं। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और नगर अध्यक्ष धीरू राठौर के साथ कई अन्य शीर्ष पदाधिकारी जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि मंडी में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त न कराया जाए। भाजपा नेताओं का कहना है कि जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ अहित न होने का आश्वासन दिया है। मुलाकात करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सोमप्रकाश गुप्ता, रामपाल सिंह चौहान, राहुल भारतीय, अमित चौहान, संजय टायसन और अनूप मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें