फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा हादसाः सीएम ने की मुआवजे की घोषणा, मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख की सहायता

Fri, 05 May 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा के जलेसर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल के अनुसार, जलेसर के नीम की सराय में हादसे का शिकार हुए नगरिया अहीर, डौकी के मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।   आगरा आगमन के दौरान मुख्यमंत्री खुद अपने हाथों से पीड़ितों को चेक प्रदान करेंगे। बता दें कि सीएम का सात मई को कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह सर्किट हाउस में पीड़ितों को चेक प्रदान कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन

 

योगी से सच्चाई छिपाने की तैयारी

एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को एसएन मेडिकल कॉलेज भी देखने के लिए आ सकते हैं। लेकिन उनसे सच्चाई को छिपाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इमरजेंसी पर रंग रोगन किया जा रहा है। बाहर खड़ी रहने वाली एंबुलेंस के चालकों को हिदायत दे दी गई है कि रविवार को न आएं। प्रशासन के सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि गंभीर मरीजों को शनिवार की रात ही कहीं और शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इम्तिहान की घड़ी में फिर फेल हुई एसएन इमरजेंसी

एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
एसएन इमरजेंसी के लिए यह इम्तिहान की घड़ी थी। एक साथ 25 घायल आए थे खून से लथपथ। उन्हें जल्द से जल्द और बेहतर से बेहतर उपचार की जरूरत थी। लेकिन इमरजेंसी इस इम्तिहान में फेल हो गई। घायलों को बेड तक नहीं मिले। उन्हें बेंच पर लिटाया गया। ग्लूकोज की बोतलें चढ़ा दी गईं। इन्हें उनके साथ आए लोग हाथ में पकड़े खड़े रहे। वार्ड में शिफ्ट करने के लिए स्ट्रेचर नहीं दी गई। बेंच सहित घायलों को उनके अपने उठाकर ले गए। थोड़ी देर तो इन्हें सब कुछ बर्दाश्त किया। इसके बाद हिम्मत जवाब दे गई। अस्सी फीसदी घायलों को उनके परिवारीजन प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें