फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे भीमनगरी का उद्घाटन, 75 से ज्यादा जोड़ों का होगा विवाह

Sat, 12 Apr 2025 10:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आगरा में आयोजित हो रही भीमनगरी का उद्घाटन करने सीएम योगी आ रहे हैं। ये आयोजन 15 से 17 अप्रैल तक होंगे। 75 से ज्यादा जोड़ों का बौद्ध रीति रिवाज से विवाह होगा। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव का आयोजन आवास विकास कॉलोनी में किया जाएगा। भीमनगरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति के अनुसार 16 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश बालकृष्णन और 17 को कैबिनेट मंत्री असीम अरुण भाग लेंगे।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीमनगरी का उद्घाटन करने पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। 16 अप्रैल को दहेज रहित शादी होगी, जिसमें 75 से अधिक जोड़ों की बौद्ध रीति रिवाज से शादी कराई जाएगी। इस दिन पूर्व मुख्य न्यायाधीश बालकृष्णन वर- वधू को आशीर्वाद देंगे। 17 अप्रैल को मेधावी छात्र -छात्राओं को प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण सम्मानित करेंगे। पूर्व आईपीएस बीपी अशोक को भी आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें -  Tahawwur Rana: मुंबई हमले से पहले आगरा में क्यों आया था तहव्वुर राणा? होटल में रुका...अब खुलेगा राज
विज्ञापन



 

दीक्षा भूमि की तर्ज पर सज रहा मंच
भीमनगरी कमेटी संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने बताया कि सेक्टर 11 के मैदान में नागपुर के दीक्षा भूमि की तर्ज पर मुख्य मंच कोलकाता के कारीगर तैयार कर रहे हैं। मुख्य प्रवेश द्वार सांची के स्तूप की तरह से होगा।भीमनगरी का अब तक डा. सविता आंबेडकर, प्रकाश राव आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, वीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, मायावती, अरविंद केजरीवाल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, पूर्व राज्यपाल सूरजभान, बाबू परमानंद उद्घाटन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: एनआरआई बहू नहीं लाई लग्जरी कार, सास-ससुर ने किया ऐसा कारनामा...उड़े विवाहिता के होश


 
विज्ञापन

14 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि 14 अप्रैल को ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां निकाली जाएगी। शोभायात्रा काजीपाड़ा के आंबेडकर भवन से शुरू होकर पुराने शहर में भ्रमण कर भीमनगरी पहुंचेगी। इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़, श्याम जरारी, ऋषि कुमार, देवेंद्र चिल्लू आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें