फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसी होगी आगरा मेट्रो रेल, अगले महीने चल जाएगा पता, मुख्यमंत्री करेंगे मॉडल का उद्घाटन

Wed, 17 Feb 2021 09:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अगले महीने से आगरा की मेट्रो ट्रेन तस्वीरों में दिखने लगेगी। इसके मॉडल का उद्घाटन मार्च में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मॉडल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 15 से 20 दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


उद्घाटन लखनऊ में होगा या मुख्यमंत्री आगरा आएंगे, अभी यह तय नहीं हो सका है। उद्घाटन के बाद मेट्रो ट्रेन कागजों, टीवी स्क्रीन और तस्वीरों में प्रदर्शित होगी। जुलाई में पहली ट्रेन कानपुर आएगी फिर 2022 तक आगरा में धरातल पर उतरेगी। मेट्रो ट्रेन के मॉडल के उद्घाटन की कवायद पिछले एक महीने से चल रही है। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि 15 से 20 दिन में सीएम योगी ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। 

दिल्ली, लखनऊ से होगी बेहतर
लखनऊ की मेट्रो में अगर आपने सफर किया है तो आगरा की मेट्रो का सफर आपको और आरामदायक व बेहतर अनुभव कराएगा। दिल्ली व लखनऊ में एलस्टॉम ट्रांसपोर्टेशन द्वारा तैयार ट्रेन संचालित हैं। आगरा के लिए भी 28 कोच एलस्टॉम बनाएगी। पहले ये कोच बॉम्बार्डियर बना रही थी, लेकिन पिछले दिनों एलस्टॉम ने बॉम्बार्डियर कंपनी की मेट्रो विंग को खरीद लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी की जमीन को लेकर अड़चन
15वीं बटालियन पीएसी की 13 हेक्टेयर जमीन मेट्रो डिपो निर्माण के लिए यूपीएमआरसी को हस्तांरित होनी है। इसके लिए पिछले तीन महीने से कवायद चल रही है। परंतु पीएसी के आला अधिकारियों को रहनकला व अन्य स्थान पर जमीन का प्रस्ताव रास नहीं आ रहा। पीएसी में मेट्रो डिपो निर्माण के दौरान डीआईजी समेत कई पीएसी अधिकारियों आवास व मंडलायुक्त कार्यालय को हटाया जाएगा।

सात दिसंबर को हुआ था उद्घाटन
आगरा की मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअल किया था। फिलहाल प्राथमिकता कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। इसमें छह स्टेशन हैं। तीन स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें