फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप से पहले ताजमहल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, गोल्फ कार्ट में बैठकर तैयारियों को परखा

Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर उनकी सुरक्षा और स्वागत के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी चलते खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा आकर तैयारियां का जायजा लिया। 
विज्ञापन
1 of 5
गोल्फ कार्ट में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर उनकी सुरक्षा और स्वागत के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी चलते खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आए। उन्होंने ट्रंप की सुरक्षा और स्वागत के लिए की जा रहीं तैयारियां का जायजा लिया। 
विज्ञापन

अमेरिकी अफसरों ने डाला डेरा

2 of 5
ताजमहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अधिकारीगण - फोटो : Amar Ujala
ताज के पूर्वी गेट के पास गाड़ी से उतरते ही गोल्फ कार्ट में बैठने जाते समय मुख्यमंत्री ने मुंह पर हाथ रख लिया। वो बदबू से परेशान हो उठे थे। उन्होंने डीएम और कमिश्नर से पूछा कि बदबू कहां से आ रही है। महापौर नवीन जैन ने बताया कि यहां नाला है, यह उसकी बदबू है। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी ताजमहल में रॉयल गेट तक गए। पूर्वी गेट से ठीक पहले लाइटों पर पान की पीक देखकर नाराज हुए। इसके बाद वापसी में धूल उड़ती मिली तो नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, महापौर नवीन जैन, राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह सहित आला अधिकारी रहे। 

4 of 5
महिलाओं ने तिरंगा लेकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत - फोटो : Amar Ujala
जैसे 24 को स्कूली बच्चे ट्रंप का स्वागत करेंगे, वैसे ही महिलाओं ने योगी के स्वागत में तिरंगा झंडा दिखाया। इस तरह मुख्यमंत्री को दिखाया गया है कि ट्रंप के स्वागत की तैयारी किस तरह की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक - फोटो : Amar Ujala
ताज में तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त अनिल कुमार और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रशासन की तैयारियों का ब्लू प्रिंट मुख्यमंत्री के सामने रखा। वहीं एडीजी जोन अजय आनंद ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट पेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें