कासगंज में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि पुलिस सक्रिय और सतर्क होती तो चार हत्याएं नहीं होतीं। मुख्यमंत्री का सख्त रुख देख पुलिस अफसर सकते में आ गए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब पुलिस की सतर्कता है तो डकैत कैसे घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब ऐसी घटनाएं होंगी तो आक्रोश तो फूटेगा ही।
मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितनी डायल 100 हैं तो अफसरों ने उन्हें बताया कि 19। फिर मुख्यमंत्री बोले कि 19 गाड़ियां होने के बावजूद भी गश्त कमजोर है जो ठीक नहीं है, इसे सुधारें।