इसके अलावा उन्होंने 2.81 लाख परिवारों को निजी शौचालय, 549 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, 3.67 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 1.54 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत 1.03 लाख परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन और 1795 मजरों के विद्युतीकरण कराने की बात कही।
उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना, वृद्धावस्था पेंशन, गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन और मातृवंदन योजना के लाभार्थियों के भी आंकड़े जनता को बताए। उन्होंने कहा कि ये मैनपुरी के विकास के आंकड़े हैं आगे भी मैनपुरी का विकास जारी रहेगा।
मैनपुरी को समाजवाद नहीं रामराज्य की है जरूरत
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब मैनपुरी को समाजवाद की नहीं बल्कि रामराज्य की जरूरत है। जहां जाति, क्षेत्र और मजहब को किनारे रखकर सबका साथ और सबका विकास किया जाए। ऐसे समाज के लिए उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को भारी मतों से जिताने की अपील की।