फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी के कांच उद्योग को फिर तरक्की का सपना दिखा गए योगी, जनता से किए ये वादे

Sun, 15 Sep 2019 11:42 AM IST
मुकेश कुमार दीपक जैन, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांच के उत्पाद को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहागनगरी की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांच उद्योग को फिर तरक्की का सपना दिखा गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की कोशिश है कि चूड़ियों से आगे जाते हुए फिरोजाबाद के कांच उत्पाद वैश्विक मंच पर चमकें। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 25 मिनट के भाषण में योगी ने स्थानीय मुद्दे उठाते हुए कांच उद्योग, आलू किसान और पेयजल संकट पर अपनी बात कही। 
विज्ञापन


शनिवार को टूंडला के ठाकुर वीरी सिंह कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थी मेले में पहुंचे। टूंडला में उनका पहली बार आगमन हुआ था। मुख्यमंत्री योगी के भाषम से पूर्व आठ मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई थी। इसमें कांच के उत्पाद, हस्तशिल्प उत्पाद, चूड़़ी और जिले की सांस्कृतिक धरोहरों को दिखाया गया था। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत कांच उद्योग से ही की। उन्होंने कहा कि आप फिरोजाबाद में रहते जरूर हो लेकिन अपने को जानने की भूल कर रहे हो। कितनी प्रतिभा और ऊर्जा है यहां। यहां के उद्योगपतियों ने अपने हुनर और मेहनत से कांच उद्योग को विश्व मंच पर पहचान दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कांच उद्योग से जुडे़ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। विश्व के हरे देश में होटलों और घरों में फिरोजाबाद के कांच उत्पाद ही दिखाई दें इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। सरकार ने एक जिला एक उत्पाद के तहत उद्योगों को तरक्की देने का रास्ता चुना है। 
विज्ञापन

पेजयल संकट दूर करने का वादा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि विधायक मनीष असीजा बताते रहे हैं कि यहां पेयजल का गंभीर संकट है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही सभी को गंगाजल मिलेगा। पेयजल के लिए सरकार ने विशेष योजना बनाई है। फ्लोराइड और आर्सेनिक युक्त पानी जहां है उन क्षेत्रों को प्राथमिकता पर लिया है। 

हर घर नल योजना के तहत ऐसे जिले जा रहे हैं जहां पानी का संकट है। जिस तरह पेयजल संकट से त्रस्त बुंदेलखंड के जिलों में सरकार काम कर रही है उसी तर्ज पर इन जिलों में काम होगा। शुद्ध पानी मिले इसके लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं। इसमें फिरोजाबाद जिला भी शामिल है। 

आलू किसानों को भी खुश करने की कोशिश 

टूंडला में होने वाले उपचुनाव से पहले आलू किसानों को भी मुख्यमंत्री ने खुश करने की कोशिश की। किसानों की उपज का सही दाम दिलाने की बात कहते हुए योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि आलू किसानों के लिए सरकार चिंता कर रही है। आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलू आधारित उपक्रम लगाने का सरकार विचार कर रही है। सरकार की कोशिश कि यहां आलू का अंतरराष्ट्रीय केंद्र जिले में बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें