योगी आदित्यनाथ योगीराज की नगरी में आरके मिशन द्वारा शुरू किए गए कैंसर यूनिट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के साथ मंच साझा किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारदा ब्लॉक में तीन सौ बेड के इस अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कैंसर जैसी बीमारी के लिए ये अस्पताल बहुत उपयोगी साबित होगा। वृंदावनवासियों को बेहतरीन केंद्र मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा को ही धर्म माना गया है। स्वामी विवेकानंद ने धर्म को सेवा से जोड़कर लोक कल्याण का जो माध्यम बनाया, आज रामकृष्ण मिशन की विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से हमें वह साक्षात देखने को मिलता है।