फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बारिश के कारण सीएम योगी का कार्यक्रम निरस्त, वर्चुअल करेंगे किसान गोष्ठी को संबोधित

Thu, 22 Sep 2022 11:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भारी बारिश के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेला परिसर में पानी भरने के कारण सीएम योगी अब वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। फरह के दीनदयाल धाम में शुरू हो रहे चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेला परिसर में भी पानी भर गया है। गुरुवार की सुबह से टीमें पंप सेट के जरिये पानी निकालने में जुट गई। यहां दोपहर सीएम योगी आदित्यनाथ को मेले का शुभारंभ करने आना था। जलभराव और लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वह वर्चुअल माध्यम से किसान गोष्ठी को संबोधित करेंगे। डीएम पुलकित खरे ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

 
जिले में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके पैतृक गांव फरह में चार दिवसीय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना था, लेकिन बारिश के कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया है। मुख्यमंत्री को जहां किसान गोष्ठी को संबोधित करना था वहां पानी भरने से दलदल हो गया।

बारिश के कारण प्रदर्शनी स्थल पर भी काफी पानी भर गया है। पहले मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड पास में ही बनाया गया था। इसमें पानी भरने के कारण बुधवार शाम करीब एक किमी दूर हेलीपैड बनाया गया, लेकिन रात हुई बारिश में वहां भी पानी भर गया। बारिश के बीच सुबह से पंप सेट लगाकर कार्यक्रम स्थल से पानी निकालने में कर्मचारी जुट  गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें