फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठामार होली में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, पर्यटन मंत्री ने की तैयारियां की समीक्षा

Sun, 01 Mar 2020 11:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

तीन मार्च को अष्टमी के दिन बरसाना में लड्डू होली होगी। इसके बाद चार मार्च को लठामार होली का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन नंदगांव में लठामार होली खेली जाएगी।  
विज्ञापन
रंगोत्सव की तैयारियों पर हुई समीक्षा बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना की लठामार होली में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियां में जुटा हुआ है। इसी के चलते प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को तैयारियां की समीक्षा की।   
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज रंगोत्सव देश का ट्रेड मार्क बन गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रंगोत्सव की तैयारियां मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही तीन दिन में सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा बिजली तथा अन्य व्यवस्था, मंदिरों की भव्य सजावट के लिए भी कहा गया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि रंगोत्सव हो या फिर श्री कृष्ण जन्मोत्सव या फिर ब्रज के अन्य उत्सव यह विश्व पटल पर भारत की छवि को उकेरने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

मंत्री ने करीब एक घंटे तक टूरिस्ट फेसिलेशन सेंटर के हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वो नजदीक ही निर्माणाधीन टूरिस्ट फेसिलेशन सेंटर को भी देखने गए। उन्होंने जनपद में खुले में घूम रहे पशुओं से संबंधित अभियान की जानकारी ली। 

अधिकारियों ने बताया कि वृंदावन की कान्हा पशु गौशाला में काफी गाय और सांड़ हैं। जल्द ही जनपद को खुले में घूम रहे पशुओं से मुक्त करा दिया जाएगा। सेंटर पर जिस लाल पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता सें संतुष्ट नहीं दिखे। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में अन्य कई स्थानों पर प्रयोग किए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी गौरव ग्रोवर, ब्रज विकास तीर्थ परिषद के शैलजाकांत मिश्रा, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

दाऊजी का हुरंगा देखने के लिए उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण

दाऊजी मंदिर के रिसीवर आरके पांडेय ने लखनऊ जाकर उपमुख्यमंत्री मौर्य को हुरंगा का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने भी निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रिसीवर ने प्रदेश स्तरीय कई मंत्रियों को हुरंगा का निमंत्रण दिया है।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें