फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया माहेश्वरी बालगीत कोश का लोकार्पण, बताया संस्कारवान बाल साहित्य

Sun, 18 Dec 2022 05:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह बालगीत कोश देश में अच्छे व संस्कारवान बाल साहित्य की कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। 'वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो' को मनोबल मजबूत करने वाली रचना बताया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया माहेश्वरी बालगीत कोश का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल में प्रकाशित द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी बालगीत कोश का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर किया। कोश में संकलित बाल गीतों की विविधता एवं रोचकता से प्रभावित मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह बालगीत कोश देश में अच्छे व संस्कारवान बाल साहित्य की कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। 

विज्ञापन


द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी के गीत "वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो" का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रचना आज भी कठिन परिस्थितियों में सब का मनोबल मजबूत करती है। दोनों संपादक  डॉक्टर ओम निश्चल एवं डॉ विनोद माहेश्वरी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने बालगीत कोश के लोकप्रिय होने की आशा व्यक्त की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को माहेश्वरी परिवार की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। बालगीत कोश के लोकार्पण के अवसर पर कवि द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी के पुत्र एवं आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ विनोद माहेश्वरी एवं दोनों पौत्र डॉ प्रांजल एवं प्रांतिक माहेश्वरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें